July 09.2016
दोस्तों, प्रकृति की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं होता, लेकिन सिर्फ़ ऊपर ही नहीं धरती के गर्भ में भी कई ऐसी ही खूबसूरती बसी है। गुफ़ाएं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं और आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही सबसे नायाब और खूबसूरत गुफ़ाओं से मुख़ातिब करवाएंगे, जिन्हें देख कर आप आहें भरे बिना नहीं रह पाएंगे।
दुनिया की सबसे खुबसूरत गुफाएं – Most Beautiful Caves :
1. लंग्जोकुल्ल बर्फीली गुफा – Langjokull Ice Cave
स्थान : आइसलैंड, 1 जून 2015 को पर्यटकों के लिए खोली गई ये गुफ़ा Iceland में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हो गई है। 950 वर्ग किलोमीटर में फ़ैली ये गुफ़ा इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी गुफ़ा है।
2. बेन्गैल समुद्री गुफा – Benagil Sea Cave
स्थान : Portugal, समुद्र के किनारे फ़ैली ये गुफ़ा दरअसल कई गुफ़ाओं की श्रृंखला है। Benagil का ये सबसे खूबसूरत एरिया है और ये करीब 150 कि.मी. एरिया में फैला है। Portugal में पर्यटक इस जगह को देखने ज़रूर जाते हैं।
3. मार्बल गुफाएं – The Marble Caves
स्थान : Chile, पत्थरों और पानी के रंग इस Marble Caves को खूबसूरती की नई परिभाषा देते हैं। Chile की इस गुफ़ा को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। Lake General Carrera के किनारे पर्यटकों के लिए हमेशा ही आकर्षण केंद्र रही है ये Marble Caves
4. मेंड़ेंन्हाल बर्फीली गुफाएं – Mendenhall Ice Caves
स्थान : Alaska, धरती पर बहुत कम ही ऐसी जगह हैं जहां आप पानी के सारे रूपों को एक साथ देख सकते हैं। उन्हीं में से एक है Alaska की Mendenhall ice caves। इसकी खूबसूरती बयां नहीं की जा सकती। तस्वीरें ही आपको यहां की सुंदरता का बखान करती दिख रही होंगी।
5. वैटोमो ग्लोवर्म गुफाएं – Waitomo Glowworm Caves
स्थान : New Zealand, New Zealand के उत्तरी हिस्से में प्रकृती द्वारा बनी इस Waitomo Glowworm Caves मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों के लिए जानी जाती है। अगर यहां जाने की सोच रहे हैं तो ज़रा सम्भल कर जाने की सोचिएगा, कहीं मच्छर आपका सारा खून ना चूस लें।
6. बाटु गुफाएं – Batu Caves
स्थान : Malaysia, Batu Caves गुफ़ा भारतीयों के लिए एक धार्मिक स्थल जैसी है। यहां भगवान मुरगन का मंदिर है, जहां अकसर श्रृद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं।
7. थाम लोड – Tham Lod
स्थान : Thailand, Thailand में सबसे ज़्यादा पर्यटक Tham Lod गुफ़ा घूमने आते हैं। सिर्फ़ 1.5 कि.मी. में फैली ये गुफ़ा Thailand की सबसे छोटी लेकिन कुछ बेहतरीन गुफ़ाओं में से एक है।
8. सोन डूंग – Son Doong
स्थान : Vietnam, करीब 2.5 मिलियन साल पहले बनी Vietnam की Son Doong गुफ़ा दुनिया की सबसे बड़ी गुफ़ा है। आपको इस गुफ़ा में जाने के लिए करीब 80 मीटर ज़मीन के अंदर जाना पड़ता है, इसीलिए अगर आप पूरी तरह फ़िट हैं तभी यहां जाने की सोचिएगा।
9. रीड फ्लूट गुफा – Reed Flute Cave
स्थान : Guilin, China, इस गुफ़ा की खूबसूरती का पता आपको इस तस्वीर को देख कर चल गया होगा। 100 साल पहले इस गुफ़ा की खोज की गई थी, जिसके बाद ये कभी बिना पर्यटकों की भीड़ के नहीं रही।
10. एल्लिसन गुफा – Ellison’s Cave
स्थान : Georgia, USA, अमेरिका की सबसे गहरी गुफ़ा होने का खिताब Ellison’s के पास है। ज़मीन से करीब 1063 फ़ीट नीचे बनी ये गुफ़ा जितनी खूबसूरत है उससे कहीं ज़्यादा खतरनाक भी। इस गुफ़ा में अनगिनत लोगों की जान चली गई है।
0 comments:
Post a Comment